शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पांच लोगों पर केस दर्ज

4/22/2022 9:42:45 AM

कैथल: युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दिल्ली निवासी पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि वह दो वर्ष से गोपाल के साथ कैथल में रहती थी। आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया था लेकिन बार-बार कहने के बावजूद उससे शादी नहीं की। इस दौरान कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

कई बार उसे एक निजी होटल में भी लेकर गया था। पीड़िता ने बताया कि अनिल, गोविंद, राजेश और जयदेव की पत्नी ने भी गोपाल का सहयोग किया। आरोपियों ने उसको जान से मारने की धमकी दी। दूसरे मामले में ढांड थाना एरिया निवासी महिला ने बताया कि आरोपी सागर ने 18 अप्रैल को उसके घर में घुस कर दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Content Writer

Isha