भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 15 पर केस दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

5/8/2021 2:57:55 PM

गोहाना (सुनील जिंदल): लॉकडाउन में नियमों का उल्लंघन करने पर शहर थाना गोहाना पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल समेत करीब 15 लोगों पर मामला दर्ज किया गया। यह मामला ड्यूटी मजिस्ट्रेट की शिकायत पर दर्ज किया गया है। गोहाना में धारा 144 लगाई गई है। शहरी क्षेत्र में लोगों की भीड़ न लगे इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि उन्हें सूचना मिली की अंबेडकर चौक में कुछ किसान एकत्रित हुए हैं। इस पर जब वह वे मौके पर पहुंचे तो वहां लोगों द्वारा भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान के नेतृत्व में किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। 



दो दिन पहले गांव कथूरा के किसान करीब पांच ट्रालियों में गेहूं भर कर कुंडली बार्डर पर चल रहे धरने पर लेकर गए थे। किसानों ने बीच में गोहाना में अंबेडकर चौक के निकट नारेबाजी की थी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की इस शिकायत पर सत्यवान समेत करीब 15 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। मामले दर्ज होने को लेकर किसानों में भारी रोष है।  इसको लेकर गांव कथूरा के किसानों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी। वहीं सत्यवान नरवाल ने पुलिस को चतेवानी देते कहा कि गांव में आकर किसी किसान को गिरफ्तार कर दिखाए।

इस बारे सत्यवान नरवाल ने कहा कि किसानों पर जो मामले दर्ज किए हैं वह गलत है, अगर घर में 10 सदस्य है तो उन पर भी मामले दर्ज किए जाएंगे क्या। किसानों पर जो मामले दर्ज किए उसको लेकर भारी रोष है। उन्होंने कहा कि जो मामले दर्ज किए हैं उससे हम पीछे हटने वाले नहीं है। हम पुलिस को चेतावनी देते है गांव में आकर किसी किसान को गिरफ्तार कर दिखाए। 



सत्यवान ने कहा कि पुलिस तब कहां चली जाती है जब बीजेपी के नेता वोट मांगते है। बंगाल में खुद दंगे करवा कर धरने पर बैठ गए उन पर 144 धारा के तहत मामले दर्ज क्यों नही किए। जब किसान धरने पर राशन ले कर जाता है तो उस मामले दर्ज करते हैं। उनके साथ अन्य किसानों ने भी मामले दर्ज करने पर नाराजगी जाहिर की है।

उधर, गोहाना सिटी पुलिस थाना इंचार्ज सवित कुमार ने बताया कि हमे सूचना मिली थी कि 10-15 किसान नारेबाजी कर रहे हैंष हम ड्यूटी मैजिटेस्ट को लेकर पहुंचे तो कुछ ट्रालियां में किसान लॉकडाउन में नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने किसान नेता सत्यवान नरवाल सहित दस-पन्द्रह लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

Content Writer

vinod kumar