पराली जलाने के आरोप में 3 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज

11/18/2019 2:17:54 PM

भूना(पवन): पराली जलाने के  आरोप में पुलिस ने 3 लोगों के  विरुद्ध धारा 188 आई.पी.सी. के तहत मामले दर्ज किए हैं। एक मामला थाना भूना के  एस. आई. देवेंद्र सिंह की शिकायत पर ढाणी डुल्ट निवासी अनिल कुमार पुत्र महाबीर सिंह के  विरुद्ध तथा दूसरा मामला एस.आई. भूप सिंह की शिकायत पर कानी खेड़ी निवासी राजेंद्र सिंह व अनिल कुमार पुत्रान चंद्रभान के  विरुद्ध दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार सब-इंस्पैक्टर देवेंद्र सिंह अपनी टीम सहित बराये गस्त व तामिल हुक्म अहकाम गांव ढाणी डुल्ट में मौजूद थे कि मुखबिर ने सूचना दी कि अनिल कुमार पुत्र महाबीर सिंह अपने खेत में, जो उसने गांव के  ही धर्मपाल से ठेका पर लिया हुआ है, में पराली जला रहा है। वहीं, दूसरी तरफ एस.आई. भूप सिंह ने कानी खेड़ी निवासी राजेंद्र सिंह व अनिल कुमार पुत्रान चंद्रभान को भी अपने खेतों में पराली में आग लगाते हुए देखा। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है। 

टोहाना (वधवा): पुलिस ने 1976 की धारा 144 के अंतर्गत धान कटाई के बाद बचे अवशेषों को जलाने पर 5 दिसम्बर 2019 तक पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया हुआ है। जिसके तहत जो भी नियमों की उल्लंघना करता है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। जिसके चलते ए.डी.ओ. शमशेर की शिकायत पर रविंद्र पाल, सुरेंद्र, राम सिंह, किसान देवेंद्र, छज्जु राम, इसी तरह विजेंद्र मलिक की शिकायत पर रामनिवास, कंचन रानी की शिकायत पर गुरदीप, राजेंद्र सिंह की शिकायत पर गुरदीप व रवि कुमार की शिकायत पर जसपाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फतेहाबाद (मदान): कृषि विभाग द्वारा पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ  पुलिस में शिकायतें जारी हैं। सिटी थाना पुलिस ने 3 विभिन्न मामलों में 5 किसानों को धारा 188 आई.पी.सी. व वायु एवं प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम 1981 के तहत नामजद किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कृषि अधिकारी जय कुमार की शिकायत पर पुलिस ने गांव बोसवाल के बग्गा सिंह, कृषि अधिकारी रॉबर्ट की शिकायत पर गुरदेव सिंह, हेमंत कुमार, वचन सिंह निवासी बस्ती भीवां व कृषि अधिकारी रॉबर्ट की शिकायत पर ही सुखदेव सिंह निवासी ढाणी चेतनपुर के खिलाफ धान के अवशेष जलाने के आरोप में मामले दर्ज किए हैं। सिटी थाना पुलिस तीनों मामलों की छानबीन कर रही हैं।

Edited By

vinod kumar