दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर 6 के खिलाफ केस दर्ज, जान से मारने की दे रहे थे धमकी

8/28/2020 2:14:23 PM

जींद : उचाना थाना पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उचाना क्षेत्र के मखंड गांवे की दर्शना ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी टोहाना के गांव गाजूवाला निवासी रणदीप के साथ 1 अप्रैल, 2018 को हुई थी।

शादी में उसके परिजनों ने अपनी हैसियत अनुसार दहेज दिया था लेकिन कम दहेज लाने को लेकर उसकी ससुराल पक्ष के लोग अक्सर उसे ताने मारने लगे। उसने आरोप लगाया कि उसके पति रणदीप, सास संतरो देवी हरिकेश और ससुर कृष्ण कुमार ने उनके घर से दहेज  लाने की मांग की। जब उसने विरोध किया तो उक्त सभी लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एस.आई. कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने 6 लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ दहेज मांगने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

Manisha rana