बड़ी खबर: भाजपा के पूर्व विधायक के खिलाफ केस दर्ज, जानिए क्या है मामला

4/27/2021 3:37:34 PM

गुरुग्राम (गौरव तिवारी): गुरुग्राम में भाजपा के पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पूर्व विधायक पर यह मामला शिकोहपुर में काट रहे अवैध कॉलोनी को लेकर दर्ज किया गया है। दरअसल, कॉलोनी में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी धड़ल्ले से रोड बनाने का काम चल रहा है, जबकि हरियाणा सरकार अवैध कॉलोनी काटने वालों के सख्त खिलाफ है। सरकार के आदेशों की पालना करते हुए गुरुग्राम में लगातार अधिकारी अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रहे हैं।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

vinod kumar