विवाहिता की गला दबाकर हत्या, भाई-भाभी व सालियों पर केस दर्ज

12/3/2019 12:11:01 PM

करनाल (काम्बोज): सदर बाजार स्थित मायके में रह रही एक विवाहिता की उसी के भाई ने गला दबाकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार सदर बाजार निवासी अन्नू की शादी 4 साल पहले पानीपत में हुई थी, जिसकी 3 माह की एक नन्ही बच्ची है। वह पिछले करीब एक महीने से अपने मायके में आई हुई थी।

सुबह जब लड़की का पापा घर से बाहर दूध लेने गया तो अन्नू के भाई राजू, भाभी सोनिया व साली मंजू व संजू ने घर में घुस कर अन्नू का गला दबा हत्या कर शव को बैड पर फैंक दिया। जब लड़की का पापा घर पहुंचा, तो वह अन्नू का शव देख हैरान रह गया। मामले की सूचना पुलिस व अपनी दूसरी बेटी को दी। सूचना पर  पहुंची एस.एफ.एल. टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वारदात की जगह से आरोपी की उंगलियों के निशान, मृतका के शरीर पर लगे हाथों के निशान, आरोपी द्वारा छोड़े गए सबूतों को कब्जे में लेकर लैब में भेज दिया है।  

मृतका की बहन रचना ने बताया कि उसका भाई घर के ऊपर रहता था, जो उसकी बहन से साथ आए दिन झगड़ा करता था। उसका भाई उसकी बहन को घर से निकाल कर घर व प्रॉपर्टी को अपने नाम करवाना चाहता था। उसकी बहन की हत्या उसके भाई ने की है। इस बारे सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में लड़की के भाई-भाभी व 2 सालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। 

Isha