सेब की पेटी चोरी करता पुलिस राइडर सीसीटीवी कैमरे में कैद, केस दर्ज

10/6/2022 10:17:27 AM

जींद: शहर की नई सब्जी मंडी की एक दुकान से रात के अंधेरे में सेब की पेटी चुराने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने एक पुलिस कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस कर्मी पुलिस का राइडर बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार नई सब्जी मंडी की दुकान नंबर 57 के मालिक सोनू ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 16 सितम्बर की रात लगभग 12 बजे उसकी दुकान से पुलिस का एक राइडर कर्मचारी सेब की पेटी चुराते सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हुआ है। उसकी दुकान में पहले भी चोरी हुई थी। शहर थाना पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर राइडर पुलिस कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Content Writer

Isha