महिला को करोड़ों की लॉटरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी का मामल, आरोपी गिरफ्तार

7/21/2021 10:14:47 AM

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत में सीआईए वन पुलिस ने महिला के साथ करोड़ों की ठगी के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी यूपी के कानपुर निवासी अखिलेश है। महिला ने सितंबर 2019 को  लॉटरी के नाम पर करोड़ो की ठगी करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 8 दिन के रिमांड पर लिया है। 

सेक्टर 14 निवासी सुनीता राठी नाम की महिला के पास शातिर ठगों ने कॉल की थी कि उनकी 2.75 करोड़ की लॉटरी निकली है और वो अगर पैसे निकलवाना चाहती हैं तो आपको कुछ पैसे जाम करवाने होंगे। इसी तरह शातिर ठगों महिला से 1 करोड़ छह लाख फर्जी ऐंठ लिए ओर महिला को लॉटरी के पैसे भी नहीं दिए गए। पीड़ित महिला से कुछ रुपये फर्जी खाते में डलवाए ओर कुछ कैश लिए इसके बाद महिला ने सितंबर 2019 में सिविल लाइन थाना में शिकायत दी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए सोनीपत सीआईए वन पुलिस ने आरोपी अखिलेश निवासी कानपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

सीआईए वन प्रभारी रविंद्र ने जानकारी दी कि सितंबर 2019 में सोनीपत सेक्टर 14 की रहने वाली सुनीता राठी ने शिकायत दी थी कि उसके पास कॉल आया था की 2.75 करोड़ की लॉटरी लगी है।उसके बाद उससे 1 करोड छह लाख रुपए फर्जी खातों में जमा करवाए व कुछ कैश लिए गए। महिला को फ्रॉड कॉल कर अपने जाल में फंसाया था अलग अलग फोन नम्बरो से कॉल की गई थी  महिला की शिकायत के बाद यूपी के कानपुर निवासी अखिलेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 8 दिन के रिमांड पर लिया गया है। 


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha