खुलासा: प्रबंधकों पर 242 करोड़ रुपए हवाला के जरिए देश के बाहर भेजने का आरोप

6/16/2019 2:27:33 PM

  • अप्पू घर में करोड़ों के घोटाले का मामला 


गुडग़ांव (अ): सरकार व अधिकारियों की मिलीभगत से सैक्टर-29 स्थित अप्पू घर घोटाले की जांच नहीं हो सकी है। गुडग़ांव पुलिस अप्पू घर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर पाई है जबकि दिल्ली व नोएडा पुलिस ने प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

प्रबंधन ने अप्पू घर में दुकान दिए जाने के नाम पर 946 निवेशकों से जो 583 करोड़ रुपए वसूले थे उनमें से 242 करोड़ रुपए हवाला के जरिए देश से बाहर भेजे गए हैं। उक्त आरोप आर.टी.आई. कार्यकत्र्ता हरेंद्र धींगड़ा ने शनिवार को ओल्ड दिल्ली रोड स्थित कार्यालय में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अप्पू घर प्रबंधकों के गुरुग्राम, दिल्ली व नोएडा में कार्यालय हैं। 

उन्हें पता लगा कि दिल्ली पुलिस व उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इस पर उन्होंने दिल्ली पुलिस से आर.टी.आई. के तहत जानकारी मांगी। इस जानकारी में उन्हें 946 निवेशकों के नाम व पते भी मिल गए हैं। यह भी बात सामने आई कि प्रबंधकों ने खातों में 300 करोड़ रुपए की गड़बड़ी की है। 242 करोड़ रुपए हवाला के जरिए देश से बाहर भेजे गए हैं। इनमें 118 करोड़ रुपए के सबूत उनके हाथ लग गए हैं। 

Shivam