Faridabad: पुरानी रंजिश की बलि चढ़ा अजन्मा मासूम, हमलावरों ने गर्भवती और किशोरी पर किया अटैक

punjabkesari.in Saturday, Mar 08, 2025 - 03:35 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद जिले के लतियापुर गांव में बीते 24 फरवरी को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि  एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर ईंट-पत्थर, लाठी-डंडों के साथ हमला कर दिया। इस हमले में एक लड़की और गर्भवती महिला घायल हो गई थी। इस झगड़े महिला के बच्चे की मौत हो गई। यह झगड़ा अपसी रंजिश का बताया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गर्भवती महिला के पेट में 3 महीने का बच्चा था जिसके पेट में लात लगने की वजह से बच्चे की मौत हो गई तो वहीं लड़की के हाथ में चाकू लगने के चलते चोट आई है। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि कई दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं की गई है और आरोपी खुले आम घूम रहे हैं। हमारी आरोपी पक्ष के साथ कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ था। झगड़ा किसी और का था, परंतु आरोपी पक्ष ने पुरानी रंजिश रखते हुए हमारे घर पर हमला किया और महिलाओं को घायल किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि उनके पास शिकायत आई थी कि दो पक्षों के बीच में झगड़ा हो गया है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों का बीच-बचाव करवा दिया है। हालांकि अभी एक पक्ष की तरफ से शिकायत दी गई है महिला अस्पताल में है जैसे ही महिला अस्पताल से बाहर आएगी। उसके बाद दस्तावेजों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static