CM खट्टर के आश्वासन पर बार काउंसिल हरियाणा व पंजाब ने वापिस ली हड़ताल

3/5/2018 12:57:53 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): राम रहीम के वकील एस के गर्ग के खिलाफ पंचकूला पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के रोष में वर्क सस्पेंड कर रहे बार काउंसिल हरियाणा व पंजाब ने हड़ताल वापिस ले ली है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के हड़ताली वकीलों को वार्ता के लिए बुलाया था। जहां मुख्यमंत्री खट्टर के आश्वासन के बाद वकीलों ने हड़ताल वापिस ली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देंगे। 

 

बार काउंसिल हरियाणा व पंजाब ने सीएम के आश्वासन के बाद वापस ली हड़ताल LIVE

Posted by Punjab Kesari Haryana on Sunday, March 4, 2018


दरअसल पंचकूला के सभी वकील वर्क सस्पेंड कर वकील एसके गर्ग के खिलाफ दर्ज हुए मामले को वापिस लिए जाने की मांग कर रहे थे। पंचकूला के साथ-साथ मोहाली अौर चंडीगढ़ के वकील भी हड़ताल पर थे। उल्लेखनीय है कि पंचकूला के एक बिल्डर द्वारा डेरा सच्चा सौदा के कई लोगों के खिलाफ 80 करोड़ रुपए की जमीन हड़पने का पुलिस में दर्ज करवाया है। इस एफआईआर में राम रहीम के वकील एसके गर्ग का नाम भी है। इसके चलते पंचकूला के वकीलों ने पंचकूला कोर्ट का वर्क सस्पेंड रखा था। 


पंचकूला बार एससोसिएशन के अध्यक्ष संदीप लोहरा ने बताया कि वकील एसके गर्ग इस केस में वकील थे उनके खिलाफ मामला दर्ज करना नहीं बनता। उन्होंने कहा कि गर्ग ने राम रहीम का एग्रीमेंट तैयार किया था अौर वकील ने प्रोफेशनल काम किया है बाकि मामले में उनका कोई रोल नहीं है।