कोविड-19 के योद्धाओं को सम्मान न मिलने का मामला, क्वारेंटाइन के दौरान डॉक्टर खुद बर्तन धोने पर मजबूर

5/10/2020 12:56:07 PM

गोहाना (सुनील जिंदल) :  गोहाना में कोविड-19 के योद्धाओं को सम्मान नहीं मिलने का मामला सामने आया है। क्वारेंटाइन के दौरान 20 डॉक्टर खुद बर्तन धोने पर मजबुर हो रहें है। सफाई से लेकर खाने तक को लेकर प्रशासन कि व्यवस्थाओं पर डॉक्टरों ने सवालियां निशान उठाए गए। प्रशासनिक अधिकारियों को व्यवस्थाओं से अवगत कराने के बावजूद भी हालात ज्यों कि त्यों बनी हुई। ऐसे में प्रशासन के द्वारा मास्क ना देने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है।

नोडल अधिकारी डा. कर्मबीर ने मौके का निरक्षण करके व्यवस्थाओं पर चिंताओं जताई गई। निरक्षण के दौरान डाक्टरों को बर्तन धोता देखकर नोडल अधिकारी ने आला अधिकारियों को अवगत कराने की बात कहीं गई। खानपुर मेडिकल कॉलेज कोविड हॉस्पिटल में लगातार डयूटि देने वाले 20 डाक्टरों को आराम देने के साथ आश्रम में क्वारेंटाइन किया गया है। कहीं ना कहीं कोरोना योद्धाओं को प्रशासन द्वारा अनदेखा करना कहीं डाक्टरों के मनोबल को गिराने का काम कर रहे है।

नोडल अधिकारी गोहाना सिविल हॉस्पिटल के एसएमओ डा. कर्मबीर ने बताया कि आश्रम के निरक्षण के दौरान डॉक्टरों को बर्तन धोते हुए पाया गया। जिससे डाक्टरों में रोष बना हुआ है। मैन गेट से लेकर अंदर तक स्वच्छता की तरफ ध्यान नहीं दिया गया है। ऐसे में क्वारेंटाइन डॉक्टरों के बीमार होने की संभावना बनी हुई है। डाक्टरों के द्वारा खाने की समस्या से भी अवगत कराया गया है। इस पूरे मामले में आश्रम स्टाफ से मीनू मांगा गया था जो कि नहीं दिखाया गया। ऐसे में डाक्टर पिछले 5 से अधिक समय से मेश का खाना खा रहें है। आश्रम के खाने के मेनु में बदलाव पर प्रशासन से बात की जाएगी। निरक्षण के दौरान हालात चिंता जनक रहें है। इसे डाक्टरों का मनोबल गिरा है।  

क्वारेंटाइन किए गए डाक्टरों ने बताया कि उन्हें खुद बर्तन धोने पड़ रहें है। खाना भी ठीक नहीं मिल रहा है। पैकेट तैयार खाना थैली में फैला हुआ था जिससे खाया नहीं जा सकता है। प्रशासन को बार बार बताने के बावजूद भी कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार का मास्क प्रयोग के लिए नहीं दिया गया है। ऐसे में उनके मनोबल को ठेस पहुंची है। उन्हें किसी प्रकार के लक्षण नहीं है उन्होंने कोविड हास्पिटल में डयूटि दी है। जिसकों लेकर रेस्ट साथ क्वारेंटाइन किया गया है।

Edited By

Manisha rana