शराब ठेके के कारिंदे की हत्या का मामला, पैस को लेकर हुई थी कहासुनी

10/16/2020 1:46:10 PM

जींद : गत वर्ष सिंतबर में निर्जन गांव के शराब ठेके पर सोए हुए करिंदे धूप सिहं की हत्या गांव के ही साहिल उर्फ विशाल और लव उर्फ आशीष ने सिर में डंडे से वार कर की थी। यह खुलासा डिडैक्टिव स्टाफ द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों ने किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी साहिल उर्फ विशाल ने बताया कि 11 सिंतबर को वह निर्जन गांव के शराब ठेके पर बीयर लेने के लिए गया था। इस दौरान उसकी कांरिंदे धूप सिंह के साथ पैसे को लेकर कहासुनी हो गई।

इसके बाद वह उसको पैसे देकर वहां से आ गया। फिर उसने अपने दोस्ट लव उर्फ आशीष के साथ बैठकर बीयर पी और बताया कि उसकी ठेका के कारिंदे के साथ झगड़ा हो गया और उसने उसे बुरा-भला कहा। इस पर लव उर्फ आशीष ने उसको सबक सिखाने का प्लान बनाया। लव अपनी बाइक पर अपने घर से डंडा लेकर आया और फिर दोनों बाइक से देर रात शराब ठेके के बाहर धूप सिहं सोया हुआ था। साहिल ने जाते ही सोए हुए धूप सिहं के दोनों हाथ पकड़ लिए और लव ने उसके सिर पर डंडों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद वह मौके से फरार हो गए थे। 

17 सितंबर को पी.जी.आई. में हो गई थी धूप सिंह की मौत 
गौरतलब है कि निर्जन गांव के जितेंद्र सिहं ने सिविल लाइन  थाना   पुलिस को बताया था कि उसका चाचा धूप सिंह निर्जन गांव में शराब ठेके पर कारिंदा था। गत वर्ष सितंबर को उसका बड़ा भाई रविंद्र शराब ठेके पर खाना देकर आया था। 12 सिंतबर को पता चला कि उसके चाचा पर किसी ने हमला कर दिया है और वह सिविल अस्पताल में दाखिल है। जब वह सिविल अस्पताल पहुंचे तो उसके चाचा की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पी.जी.आई. रैफर कर दिया था।  

                                                                                                            

Manisha rana