पशु बांधने को लेकर हुए विवाद में व्यक्ति की मौत का मामला, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

8/3/2020 4:11:57 PM

नरवाना : सुदकैन खुर्द गांव में गली में पशु बांधने को लेकर हुए विवाद व झगड़े में हुई राजपाल की मौत के मामले में सदर थाना पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी सुदकैन खुर्द गांव निवासी नरेश व 2 अन्य महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

उल्लेखनीय है कि सुदकैन खुर्द निवासी राजपाल का अपने भतीजों के साथ गली में पशु बांधने को लेकर झगड़ा हो गया था जिसमें 40 वर्षीय राजपाल गंभीर रुप से घायल हो गया था। पी.जी.आई. रोहतक में गत बुधवार इलाज दौरान उसकी मौत हो गई थी। सदर पुलिस ने संदीप के बयान पर नरेश सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 

पुलिस ने आरोपी नरेश व 2 अन्य महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीनों लोगों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  

Edited By

Manisha rana