फोटोग्राफर को गोली मारने का मामला, एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज(video)

6/8/2018 12:25:05 PM

समालखा(राकेश): गतदिवस के समय किवाना रोड पर एक पेट्रोल पंप के नजदीक कार सवार द्वारा फोटोग्राफर को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि समालखा के बाग वाला मोहल्ला वासी फोटोग्राफर विक्रम अपने साथी सोनू के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए किवाना गया हुआ था। 

जब वह किवाना से वापस समालखा आ रहा था, तो एक कार में सवार बदमाश ने विक्रम पर गोली चला दी थी। इसके बाद सोनू ने अन्य लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल फोटोग्राफर विक्रम को उपचार के लिए शहर के सी.एच.सी. में ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों द्वारा उसे खानपुर मेडिकल रेफर कर दिया। इस संबंध में डी.एस.पी. समालखा नरेश अहलावत ने कहा कि मामले में राजीव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Deepak Paul