अंबाला में सेंट्रल में भिड़े बिश्नोई ग्रुप व राणा ग्रुप के कैदी, 84 पर मामला दर्ज (VIDEO)

7/12/2019 7:31:21 PM

अंबाला (अमन कपूर): अंबाला में सेंट्रल में कल देर शाम बंदियों के 2 गुट आपस में भिड़ गए। जिस दौरान बन्दियों व जेल कर्मियों को भी चोट आई। इस मामले में जेल प्रशासन ने 84 बन्दियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि जेल में भिडऩे वाले कैदियों के गुट लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप व भूपी राणा ग्रुप के जो जेल के अंदर अपना वर्चस्व कायम करने में लगे रहते हैं। इसी को लेकर बीते दिन बंदियों के बख्शीखाना के बाहर दोनों गुट आपस में भिड़ गए।

विवाद इतना बढ़ गया कि आपस में दोनों गैंग भिड़ गए और जेल कर्मियों को उसमें बीच बचाव करना पड़ा। इस विवाद में कई पुलिस कर्मियों व बन्दियों को चोट भी आई है। इस विवाद में जेल प्रशासन ने दोनों गैंग के 84 बन्दियों के खिलाफ शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है। 

डीएसपी सुल्तान सिंह ने बताया कि यह झगड़ा ग्रुप बाजी के चक्कर में हुआ है इनमें पुराना विवाद है। झगड़े में जेल मुलाजिमों व बन्दियों को चोट आई है। फिलहाल 84 बन्दियो के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। 

Shivam