पुलिस दारोगा और ASI के खिलाफ केस दर्ज, महिला ने लगाए अपशब्द बोलने, पीछा करने जैसे आरोप

7/17/2022 9:20:05 AM

जींद: कोर्ट परिसर की पुलिस चौकी के प्रभारी दारोगा सुधीर गिल और सफीदों में तैनात महिला पुलिस ए.एस.आई. अनिता के खिलाफ जींद महिला थाना में केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार शहर की एक महिला ने जींद महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि दारोगा सुधीर गिल और ए.एस.आई. अनिता ने उसे मोबाइल पर गलत मैसेज भेजे।

ए.एस.आई. अनिता ने उसे दारोगा सुधीर गिल के नाम पर धमकाया। उसकी मोबाइल की काल डिटेल और लोकेशन आदि गैर कानूनी तरीके से निकलवाकर उसे परेशान किया तथा उसका पीछा किया। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने दारोगा सुधीर गिल और महिला ए.एस.आई. अनिता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जींद के महिला थाना पुलिस की एस.एच.ओ. गीता देवी ने मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
 

Content Writer

Isha