दुष्कर्म एवं पीडि़ता के साथ मारपीट व घर में तोडफ़ोड़ करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

6/20/2021 2:37:06 PM

महेंद्रगढ़ (योगेंद्र सिंह) : एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने पश्चात उसके साथ लगातार मारपीट करने के अलावा उसके घर में तोडफ़ोड़ करने वाले के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। समीपस्थ गांव रहने वाली एक विवाहिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके गांव रहने वाला नवीन दो जून को देर रात्रि उसके घर में घुस आया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। 

पुलिस को जानकारी बताने पर उसे एवं उसके बच्चों को मारने की धमकी दी। 17  जून को वह फिर नवीन फिर उसके घर आया और उसके साथ लोहे की रॉड व डंडे से उसकी जमकर पिटाई की। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गई और डॉ ने उसकी मरमपट्टी की। रात करीब 11 बजे वह फिर उसके घर आया और डंड से उसने घर में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। डर के मारे वह समीप के खाली प्लाट में जाकर छिप गई। इसके बाद उसने उसे पकडक़र घर के अंदर खींचा और गैस खोलकर आग लगाने का प्रयास किया। साथ ही उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Isha