कैशलैस तरीके से करें 5000 से अधिक का भुगतान

1/23/2017 9:29:21 AM

चंडीगढ़ (बंसल):हरियाणा सरकार ने सभी सरकारी विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि वे 5000 रुपए से अधिक के भुगतान के लिए कैशलैस लेनदेन को प्रोत्साहित करें। यह जानकारी आज हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां ‘डिजी धन मेला’ गुरुग्राम में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चालकों को तेल खरीदने के लिए कैशलैस पेमैंट हेतु इंडियन ऑयल और हिन्दुस्तान पैट्रोलियम कंपनी के पैट्रो कार्ड जारी किए गए हैं।

विभागों में लगेंगी 3000 पी.ओ.एस. मशीन 
वित्त मंत्री ने बताया कि बिना शुल्क लिए राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में 3000 पी.ओ.एस. मशीन स्थापित करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने सहमति दी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने लोगों में कैशलैस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन के तौर पर यू.पी.आई., यू.एस.एस.डी. और ई-वॉलेट का प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं के 5 रुपए की राशि उनके खातों में डाली गई। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैशलैस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए पुरस्कार भी देने की घोषणा की थी।