भ्रूण लिंग जांच मामले में झोलाछाप डाक्टर रिमांड पर

10/27/2020 9:29:48 AM

बहादुरगढ़: भ्रूण लिंग जांच मामले में पकड़े गए 2 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से महिला आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी जो कि झोलाछाप डाक्टर था उसे न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना शहर पुलिस अन्य आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। 

बता दें कि शनिवार को झज्जर से उप सिविल सर्जन व पी.एन.डी.टी. के नोडल ऑफिसर डा. अचल त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने एक महिला सहित 2  आरोपियों को भ्रूण ङ्क्षलग जांच कराने के लिए ४० हजार रुपए में सौदा करने के मामले में गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक डिकोय पेशैंट के जरिए उन्हें पकड़ा था। उन पर आरोप रहा कि उन्होंने 10 हजार रुपए में डिकाए पेशैंट से लिए थे, जिनमें से २ हजार रुपए पकड़े गए आरोपी सचिन ने लिए थे, जबकि 37 हजार रुपए महिला आरोपी के पास थे।  उसके कब्जे से साढ़े ३७ हजार रुपए बरामद हो गए थे।

दोनों आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उनका संपर्क शहर के एक निजी अस्पताल में काम करने वाले सोनू से रहा है।  इस मामले में डा. राज का नाम भी सामने आया है। हालांकि थाना शहर पुलिस इस मामले में पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपी सचिन से पता लगाने में जुटी हुई है।  

Isha