अम्बाला के बाद 3 अन्य जिलों में कैथ लैब शुरू होगी : विज

12/20/2017 2:20:06 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो):नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी में शुरू की गई कैथ लैब में मात्र एक सप्ताह में करीब 3 दर्जन हृदय रोगियों का सफल उपचार किया गया है। यह सुविधा देश में पहली बार किसी सरकारी अस्पताल में पायलट प्रोजैक्ट के आधार पर उपलब्ध करवाई जा रही है जिसको प्रथम चरण में प्रदेश के 3 अन्य जिलों में शुरू किया जा रहा है।हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस कैथ लैब में एक सप्ताह में ही 13 मरीजों को स्टंट डाले गए हैं, 20 मरीजों की एंजियोग्राफी तथा 3 मरीजों को ओपन हार्ट सर्जरी का परामर्श दिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के नागरिकों को यह सुविधा निजी अस्पतालों की तुलना में करीब एक चौथाई कीमत पर दी जा रही है। दिल के रोगियों को मात्र 46 हजार रुपए में स्टंट डाले जा रहे हैं जबकि पी.जी.आई. चंडीगढ़ में करीब डेढ़ लाख रुपए खर्च होते हैं। इतना ही नहीं, हरियाणा के बी.पी.एल., अनुसूचित जाति के लोगों को यह सुविधा नि:शुल्क दी जा रही है।