नपुंसक है केंद्र सरकार:शम्मी शर्मा

4/16/2017 3:07:12 PM

रेवाड़ी (मोहिंदर सिंह):भारतीय संस्कृति किसी भी देश के राष्ट्रीय ध्वज का अपनाम करने की इजाजत नहीं देती, लेकिन आज पाकिस्तान की बढ़ती बर्बरता से तंग होकर भारतीय शिव सेना की प्रदेश इकाई ने पाकिस्तान मुदाबाद के नारों के साथ उसके राष्ट्रीय ध्वज की होली जलाकर अपना रोष व्यक्त किया। जैसे ही कुलभूषण को फांसी देने की खबर मीडिया में आई तो भारतीय अधिकारीयों सहित मंत्रियों के भी ब्यान बचाव में आने लगे लेकिन पाकिस्तान का अड़ियल बर्ताव ने देश में जनता को प्रदर्शन करने पर मजबूर कर दिया है। 

भारतीय शिव सेना के उपाध्यक्ष शम्मी शर्मा ने कहां कि सत्ता में आने से पहले मोदी सरकार ने बड़े-बड़े वादे देश की जनता के साथ किए थे लेकिन आज वह कुछ नहीं कर रहे वो मात्र दिखावा ही रह गए इसका जवाब देश की जनता वक्त आने पर जरूर देगी। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते केंद्र सरकार ने कुलभूषण को सकुशल देश वापस नहीं लाई तो इसके परिणाम उसे भुगतने होने और भारतीय शिव सेना चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने केंद्र सरकार को नपुंसक बताया। भारतीय सेना के हाथों में हथियार होने के बावजूद सैनिक कुछ नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि रक्षा मंत्री ने उन्हें इसकी पावर ही नहीं दी जिसके कारण पाकिस्तान हर रोज हमारे जवानों पर बर्बरता पूर्ण रवैया अपनाए हुए है और सरकार कुछ नहीं कर रही।