हल्ला बोल रैली के माध्यम से असंवेदनशील केंद्र सरकार को संदेश दिया जाएगा: कैप्टन अजय सिंह यादव

8/21/2022 5:42:13 PM

चंडीगढ़ (धरणी) : आगामी 4 सितंबर को मंहगाई पर होने वाली कांग्रेस पार्टी की हल्ला बोल रैली के मद्देनजर कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव ने एआईसीसी दिल्ली कार्यालय में ओबीसी विभाग के पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें सभी नेशनल कोर्डिनेटर व सभी प्रदेश चेयरमैनों को जिम्मेदारी सौंपी। 

कैप्टन अजय सिंह ने कहा दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली हल्ला बोल रैली के माध्यम से असंवेदनशील केंद्र सरकार को संदेश दिया जाएगा। इस रैली को कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी, आदरणीय राहुल गांधी जी सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। श्री यादव ने कहा देश भर में मंहगाई व बेरोजगारी से त्राही-त्राही मची हुई है। पूरे देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना बढ रहे हैं, खाद्द पदार्थों पर जीएसटी लगा दी गई है। लोगों को जीना दुर्भर हो रहा है फिर भी भाजपा सरकार अपने पूंजीपती दोस्तों के बारे में सोचती है। कैप्टन अजय सिंह ने कहा ओबीसी विभाग के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हजारों की संख्या में आगामी 4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में पंहूचेगें।

अजय सिंह ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से शुरू होगी। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी। पूरी तरह से पैदल जाने वाली ये यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर निकलेगी। 150 दिन तक चलने वाली पदयात्रा करीब 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 12 राज्यों में जाने वाली इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी जी करेंगे। आगामी 11 सितंबर को यात्रा केरला पंहूचेगी। इसी तरह से यह यात्रा आगे बढेगी। उन्होंने बताया इस यात्रा का उद्देश्य भारत जोडने का है। सांप्रदायिक ताकतें देश को तोडने का काम कर रही है और कांग्रेस पार्टी देश को जोडने का कार्य करेगी। इस यात्रा में ओबीसी विभाग के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बढचढ कर हिस्सा लेगें इस बारे में भी सभी पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

Content Writer

Manisha rana