CGST की जांच में मिली गड़बड़ी, बिल और बिक्री में पाया गया काफी अंतर

2/26/2020 11:00:20 AM

फरीदाबाद (दीपक पांडेय) : केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर की जांच में हुई ई-वे बिल में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जिससे विभाग के अधिकारी भी हैरानी में पड़ गए है। व्यापारियों के सामानों की बिक्री और बिल में काफी अंतर देखा गया है। है। गड़बड़ी के खुलासे के बाद जीएसटी आयुक्तालय ने करीब 150 व्यापारियों की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले व्यापारियों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। 

औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में करीब 44 हजार व्यापारी व उद्यमी (एसएससी) सीजीएसटी आयुक्तालय में पंजीकृत है। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के तहत एक अप्रैल 2018 से देश भर में इलेक्ट्रानिक वे बिल (ई-वे बिल) व्यवस्था शुरू की गई है। ई-वे बिल प्रणाली को 50 हजार रुपए से अधिक के सामान को सड़क, रेल, वायु या जलमार्ग से एक राज्य से दूसरे राज्य में लाना-ले जाना करने के लिए जरूरी है। सीजीएसटी अधिकारियों के अनुसार बिना ई-वे बिल के कंपनी से ट्रांसपोर्ट के लिए माल निकलना मुश्किल है।

इसके लिए विभाग की ओर से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। विभाग अधिकारी 24 घंटे राष्ट्रीय राजमार्ग सहित शहर की अंदरूनी सड़कों पर ट्रांसपोर्ट के माध्यम से माल की आवाजाही पर नजर बनाए हुए है। इसके बावजूद व्यापारी व उद्यमी गड़बड़ी कर रहे हैं। आयुक्तालय ने पिछले दिनों की संदेह के आधार पर करीब 150 व्यापारियों के इनपुट टैक्स क्रेडिट की जांच की। इसके अलावा सामान की बिक्री और ई-वे बिल जनरेट करने की गहनता से जांच की गई। जांच में गड़बड़ी सामाने आई है।

Isha