चढूनी की चेतावनी, विधायक बबली मांगे माफी और किसानों पर दर्ज केस हो रद्द, नहीं तो...

6/2/2021 12:35:25 PM

टोहाना(सुशील): टोहाना में मंगलवार को विधायक देवेन्द्र सिंह व किसानों के बीच हुए विवाद के बाद  आज आसपास के एरिया से भी भारी संख्या में किसान इकट्ठे हो रहे हैं ।  विधायक देवेंद्र के पक्ष के द्वारा भी ने पुलिस को शिकायत दे दी गई है। जानकारी के अनुसार इस मामले में विधायक देवेंद्र के पक्ष के द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में किसानों के अभियोग दर्ज किए हैं। 

किसानों का नेतृत्व करते हुए गुरनाम सिंह चढूनी ने मंच के माध्यम से चेतावनी दी है कि प्रशासन किसानों पर दर्ज केस वापस ले। इसके साथ ही विधायक देवेंद्र किसानों से माफी मांगे। अगर ऐसा नहीं होता तो किसान अपने आंदोलन की नई रणनीति बनाएंगे। बता दें कि किसान टोहाना- हिसार-चंडीगढ़ सड़क मार्ग पर पक्का किसान मोर्चा पर भारी संख्या में डटे हुए हैं । 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha