चढूनी ने किसान साथियों से किया अनुरोध, बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी सड़कों पर उतर आए

8/28/2021 5:36:55 PM

करनाल(विकास मैहला):  करनाल में प्रशासन द्वारा किसानों पर दो बार हुए लाठीचार्ज के बाद किसान नेता गुरनाम  सिह चढूनी का बयान आया सामने। उन्होंने सभी किसान साथियों को अनुरोध किया है कि बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी सड़कों पर उतर आएँ अपने नज़दीक लगते टोल प्लाज़ा और सभी रोड जाम कर दें। 

बता दें कि करनाल में बीजेपी की विशेष बैठक आयोजित की जा रही थी, उधर किसानों ने बसताड़ा टोल प्लाजा पर इक्कठे होकर बैठक के विरोध को लेकर रणनीति बनानी थी, जिसके बाद टोल प्लाजा पर किसानों पर लाठीचार्ज हुआ और कई किसान घायल हो गए। किसानों पर पुलिस ने दो बार लाठीचार्ज किया, एकबार फिर से बसताड़ा टोल पर किसान और पुलिस आमने सामने है।

 

Content Writer

Isha