चानौत धरना मामला: पूर्व सरपंच सोमेश शर्मा को कोर्ट से मिली जमानत, दिल्ली जाते वक्त पुलिस ने  किया था गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 04:17 PM (IST)

हांसी (संदीप सैनी)  : चानौत धरना मामले में हांसी पुलिस ने मंगलवार को पूर्व सरपंच सोमेश शर्मा को रामायण टोल से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने एक दिन के रिमांड के बाद आज पूर्व सरपंच सोमेश शर्मा को कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने उसे जमानत दे दी। 

बता दें कि पूर्व सरपंच पर 20 जून को भाखड़ा नहर से हांसी के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन में अवैध रूप से टी (कनेक्शन) लगाने में अहम भूमिका निभाने का आरोप है।

मिली जानकारी के अनुसार  हांसी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी सोमेश शर्मा दिल्ली की ओर जाने की कोशिश कर रहा है। बाद में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रामायण टोल के पास से गिरफ्तार कर लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static