हरियाणा से आईएएस चंद्रशेखर का नाम सचिव पद के लिए चंडीगढ़ भेजा

7/17/2018 12:36:29 PM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा पिछले दिनों सचिव पद के लिए मांगे गए पैनल में वरिष्ट आईएएस अधिकारी चंद्र शेखर का नाम प्रशासन को भेजा है। सूत्रों के अनुसार प्रशासन ने हरियाणा सरकार को एक पत्र लिखकर कहा था कि सचिव के पद पर एक पद रिक्त पड़ा है।

जिसके बाद राज्य सरकार ने वर्ष  2003 बैच के आईएएस अधिकारी चंद्र शेखर का नाम दिया है। बता दें कि चंद्रशेखर इससे पूर्व भी चंडीगढ़ प्रशासन में कार्यरत रहे चुके हैं। वह फरीदाबाद एवं कैथल जिलों में बतौर जिलाधीश सेवाएं दे चुके हैं।
 

 


 
 


 

 

Rakhi Yadav