गुत्थी ने मजाक में कहा कुछ ऐसा कि नाराज हुए खट्टर के मंत्री

12/18/2017 1:10:18 PM

चंडीगढ़ (चंद्ररशेखर धरणी): हास्य कलाकार व कपिल शर्मा के कॉमेडी शो से गुत्थी व रिंकू भाभी के रूप में प्रसिद्धि पाने वाले सुनील ग्रोवर को चिंतन शिविर में शनिवार देर शाम विशेष रूप से आमंत्रित किया था। जब वह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, समस्त मंत्रियों व अधिकारियों से विचार सांझा कर रहे थे, उस वक्त उनके द्वारा प्रयुक्त कुछ शब्दों से कुछ मंत्री व कई लोग आहत हुए। हरियाणा के एक वरिष्ठ मंत्री ने सुनील ग्रोवर को सभ्य व मर्यादित भाषा में कुछ भी कहने की नसीहत दे डाली। 

सूत्रों का कहना है कि सुनील ग्रोवर ने कार्यक्रम प्रस्तुति के अंतर्गत कुछ अधिकारियों पर भी टिप्पणी की। ग्रोवर के जिस व्यक्तित्व से आकर्ष्ति सभी उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वहीं कहीं न कहीं कुछ लोग निराश हुए हैं। आखिर सुनील ग्रोवर ने ऐसे किन शब्दों का इस्तमाल किया जिससे लोग आहत हुए। अधिकारिक रूप से फिलहाल कोई इसकी पुष्टि नहीं कर रहा लेकिन चर्चा पूरी है। हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर जो विदेशों में हैपिनैस मंत्रालय होने की वकालत कर रहे हैं, उनके हैपिनैस प्रोजैक्ट को आखिर किसकी नजर लगी, इस मुद्दे पर कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।