सफाई कर्मचारियों की सारी बातें मान ली गई हैं, वे इस मुद्दे पर राजनीति न करें: बेदी

5/17/2018 1:04:54 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): सफाई कर्मचारियों की अपनी मांगों को लेकर हड़ताल जारी है। दूसरी अौर सरकार इन्हें मनाने में लगी है। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने प्रैस कांफ्रेंस कर कहा कि जब सफाई कर्मचारियों की सारी बातें मान ली गई हैं तो वे इस मुद्दे पर राजनीति न करें। सफाई आयोग के चेयरमैन सहित सात सदस्य बनाए गए। जो उनके हर प्रकार के शैक्षिण, पढ़ाई आदि समस्याअों को अच्छे से जान सके। इसके अलावा उनकी समस्याएं हैं तो वे जब चाहे वार्ता के लिए आ सकते हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री के दरवाजे खुले हैं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपनी हड़ताल खत्म कर काम पर लौट जाएं। 


उल्लेखनीय है कि सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से हड़ताल पर हैं। उनकी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपए देने, समान काम समान वेतन देने की मुख्य मांग हैं। हालांकि कल सफाई कर्मचारियों अौर सरकार के बीच बैठक भी हुई लेकिन उसमें भी कोई सहमति नहीं बन पाई है। मुख्यमंत्री ने 8 दिन के भीतर उनकी सभी उचित मामलों का निपटान किए जाने की बात कही है। सफाई कर्मचारियों के सफाई विशेष भत्ते को 300 से बढ़ाकर 1000 रुपए करने का भी निर्णय लिया गया है। यह भी निर्णय लिया कि भविष्य में किसी भी शहरी स्थानीय निकाय द्वारा सफाई कर्मचारियों या सीवरेजमैनों की आपूर्ति का कोई नया आऊटसोर्सिंग अनुबंध नहीं किया जाएगा। 

Nisha Bhardwaj