चंडीगढ़ पुलिस सिपाही की अांखों में मिर्ची स्प्रे डालकर लूटी कार(Video)

6/15/2018 8:16:05 PM

पानीपत(अनिल कुमार): पानीपत रोहतक नेशनल हाईवे पर स्थित एन सी कॉलेज इसराना के पास चण्डीगढ़ पुलिस के सिपाही से अज्ञात दो लुटेरे सिपाही की आंखो में मिर्ची स्प्रे मारकर कार छीन कर फरार हो गए। पीड़ित सिपाही राहगीरों की मदद से इसराना थाने में पंहुचकर मामला दर्ज करवाया। डीएसपी हेडक्वार्टर ने बताया की कार लूट के मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा।  

जानकारी के अनुसार पुलिस में सिपाही राजेन्द्र पुत्र धर्मबीर वासी डोब (रोहतक) छुटी लेकर चंडीगढ़ से अपने घर लौट रहा था। जब वे पानीपत के इसराना क्षेत्र में पहुंचा तो तभी पीछे से चंडीगढ़ नंबर की स्विफ्ट कार ने ओवरटेक किया व् उसे कार रोकने का इशारा किया।  उसने कार रोक दी। कार से एक व्यक्ति उतरा और उसने सिपाही की अांखों में मिर्ची स्प्रे डाल दी और कार छीन कर फरार हो गए। पीड़ित सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने  मामला दर्ज कर जांच शरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही लूटेरों को पकड़ लिया जाएगा। 

Deepak Paul