चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला: पुलिस पूछताछ में आरोपी बोले- अपहरण की नहीं थी कोई मंशा

8/10/2017 11:57:31 AM

चंडीगढ़:आई.ए.एस. अधिकारी की लड़की से छेड़छाड़ मामले में आरोपी विकास बराला अौर आशीष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। चंडीगढ़ पुलिस ने विकास बराला और उसके दोस्त अशीष कुमार से पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी विकास बराला और आशीष ने वर्णिका के अपहरण की कोशिश के आरोपों से इंकार किया है। दोनों का कहना है कि उनका लड़की के अपहरण करने का कोई मकसद नहीं था। उन्होंने कहा कि वे तो वर्णिका कुंडू को जानते नहीं थे। वे दोनों भी गाड़ी लेकर उसी रूट में जा रहे थे।

उल्लेखनीय है कि विकास बराला और आशीष कुमार ने सीनियर आईएएस की बेटी की कार का पीछा किया था। उन्होंने लड़की के कार का दरवाज़ा भी खोलने की कोशिश की। लड़की के कई बार फोन करने पर पुलिस वहां पहुंची और दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया था। फिर अगले ही दिन आशीष बराला को जमानत मिल गई थी। जांच में पाया गया कि आशीष बराला ने शराब पी रखी थी। पीड़ित ने इस पूरे वाक्य को फेसबुक पर बयां किया था। हालांकि कांग्रेस समेत विपक्ष का आरोप है कि आरोपियों को पुलिस पर दबाव डालकर बचाया गया। जिसके बाद बुधवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।