चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामलाः विकास बराला और आशीष को कोर्ट से बड़ा झटका

8/29/2017 4:34:07 PM

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरनी): आईएएस अधिकारी की बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ के मामले में चंडीगढ़ कोर्ट ने आरोपी विकास बराला और आशीष की जमानत याचिका रद्द कर दी है। कोर्ट ने बचाव पक्ष की याचिका रद्द करते हुए दोनों आरोपियों को जेल में ही रखने के आदेश दिए हैं। विकास बराला और आशीष बराला पर 4 और 5 अगस्त की रात शराब पीकर गाड़ी चलाने और अपहरण का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती मामला दर्ज किया गया है। 

उल्लेखनीय है कि विकास बराला भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा अध्यक्ष सुभाष बराला का बेटा है। विकास बराला की उम्र 24 साल के करीब है और विकास व उसके साथी आशीष पर आईएएस अधिकारी की बेटी से छेड़छाड़, गलत नीयत से पीछा करना और शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला दर्ज है।