चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला: वर्णिका ने की आरोपियों की पहचान, 6 दिसंबर को अगली सुनावई

11/23/2017 3:41:08 PM

चंडीगढ़ (सुशील): हरियाणा के आई.ए.एस. की बेटी ने जिला अदालत में उसके साथ छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश करने वाले विकास बराला और उसके दोस्त आशीष की पहचान की। अदालत में उसने कहा कि इन दोनों ने ही 5 अगस्त को सैक्टर-7 से मनीमाजरा तक पीछा कर उससे छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश की थी। मामले की अगली सुनवाई 6 दिसम्बर को होगी।

जिला अदालत में विकास बराला और उसके दोस्त आशीष के खिलाफ ट्रायल शुरू हो चुका है। विकास ने उसके खिलाफ तय हुए आरोप को चुनौती देते हुए सैशन कोर्ट में पुन: विचार याचिका दायर की हुई है जिसमें कहा गया था कि उनके खिलाफ तय किए गए आरोपों का कोई आधार ही नहीं बनता। इसकी सुनवाई पर फैसला अभी सुरक्षित है। हालांकि संबंधित मामले में गिरफ्तार होने के बाद दोनों की जिला अदालत से चौथी बार जमानत खारिज हो चुकी है।