चंडीगढ़ छेडख़ानी मामले में चौंकाने वाला खुलासा, एक बार फिर सवालों के घेरे में पुलिस

8/7/2017 12:18:07 PM

चंडीगढ़:आई.ए.एस. अधिकारी की लड़की से छेड़छाड़ मामले में चौंकाने वाला नया खुलासा हुा है। सूत्रों के अनुसार जहां पीड़िता से छेड़छाड़ की वारदात हुई थी, उस इलाके के सभी सी.सी.टी.वी. फुटेज गायब हो गए हैं। सेक्टर 26 और सेक्टर 7 के 6 जगहों की फुटेज गायब हो गई हैं, जिसके कारण एक बार फिर से पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया जा रहा है। 

वहीं हरियाणा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे द्वारा की गई छेड़छाड़ मामले में राजनेता अपनी-अपनी रोटियां सेंकने लगे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इसको लेकर ट्वीट में कहा कि भाजपा सरकार अपराधियों और अपनी विचारधारा वालों से साठगांठ करने के बजाय उनको सजा दे। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य में जगह-जगह इस मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस घटना के विरोध में पुतले भी फूंके थे।