वर्णिका कुंडू सही या गलत, इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी: कृष्ण बेदी

8/8/2017 4:45:23 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरनी):चंडीगढ़ में कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक हुई, जहां राज्यमंत्री कृष्ण बेदी मीडिया से रू-ब-रू हुए। चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में उन्होंने कहा कि किसी ने भी कोई हस्तक्षेप नहीं किया। यहां तक की सुभाष बराला ने भी इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं किया, कानून अपना काम करेगा। चंडीगढ़ पुलिस अपना काम अपने तरीके से कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में हमारा किसी प्रकार का हस्तक्षेप न था अौर न होगा। ये चंडीगढ़ का मामला है इसे हरियाणा से जोड़ना अनुचित नहीं है। मीडिया संभलकर काम करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम वर्निका कुंडू की बहादुरी की तारीफ नहीं कर सकते।  वर्णिका कुंडू सही या गलत, इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी है। जो भी फैसला आएगा, उसका स्वागत करेंगे।