चंडीगढ़ में युद्ध जैसे हालातों के लिए वॉलंटियर भर्ती, एक अपील पर उमड़ी सैकड़ों युवाओं की भीड़

punjabkesari.in Saturday, May 10, 2025 - 02:16 PM (IST)

डेस्कः चंडीगढ़ के युवाओं ने राष्ट्र सेवा में भागीदारी के लिए कदम बढ़ाया है। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से युवाओं को सिविल डिफेंस वालंटियर के रूप में जुड़ने और आपातकालीन स्थिति में सहायता करने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस पर चंडीगढ़ प्रशासन की एक अपील पर नागरिकों की सुरक्षा के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। 
 
शनिवार सुबह 10:30 बजे सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में सिविल डिफेंस नामांकन और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसके लिए चंडीगढ़ में 25 हज़ार से ज्यादा युवा पहुंचे। युवाओं ने वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाए।

युवाओं में इतना जोश है कि चंडीगढ़ से बाहर के युवा भी पहुंच गए हैं। हालांकि चंडीगढ़ प्रशासन ने उनसे रजिस्ट्रेशन न करवाने की अपील की है। उनका कहना है कि जो लोकल होंगे उनसे ही मदद ली जा सकती है, बाहरी लोगों का तत्काल मौके पर पहुंचना संभव नहीं हो पाता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static