उदय भान के शपथग्रहण समारोह से दूरी बनाकर विदेश रवाना हुए चंद्रमोहन विश्नोई

5/4/2022 9:35:44 PM

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष उदय भान के शपथग्रहण के लिए आज चंडीगढ़ में एक समारोह आयोजित हुआ। कांग्रेस के दिग्गज नेता किरण चौधरी तथा हरियाणा कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष श्रुति चौधरी कोरोना पोस्टिंग होने के कारण, इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। दूसरी तरफ पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन विश्नोई दिल्ली इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपनी धर्म पत्नी के साथ विदेश के लिए अपने बच्चों से मिलने के लिए रवाना हुए।  इस बीच इस बात को लेकर आशंका जताई जा रही है कि इन्होंने जानबूझ कर इस कार्यक्रम से दूरी बनाई है।

बता दें कि चंद्रमोहन विश्नोई दिवंगत मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के बड़े बेटे हैं तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं। पिछले काफी समय से वह निवर्तमान कांग्रेस प्रदेशअध्यक्ष कुमारी शैलजा के अत्यंत करीबी लोगों में शामिल रहे हैं। चंद्रमोहन बिश्नोई चार बार कालका विधानसभा जो पहले से विधायक रहे हैं। 2004 में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आने के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बनी हरियाणा सरकार में वह मुख्यमंत्री पद पर भी रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता कुलदीप बिश्नोई की इस कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना पहले से ही ना के बराबर थी। हालांकि कांग्रेस के महासचिव, रणदीप सिंह सुरजेवाला भी किन्ही कारणों के चलते कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए। चर्चा इस बात को लेकर की जा रही है कि क्या किरण चौधरी, श्रुति चौधरी और चंद्रमोहन विश्नोई ने कांग्रेस की गुटबाजी के चलते इस कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

Content Writer

Vivek Rai