टिकट न मिलने पर चंद्रमोहन का छलका दर्द, X पर शायराना अंदाज में लिखी पोस्ट

4/27/2024 1:58:33 PM

हिसार : हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन हिसार लोकसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। उनके लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने भी पुरजोर कोशिश की थी। हिसार सीट के लिए पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह भी दौड़ में थे। हिसार सीट से इन दोनों प्रत्याशियों की बजाए जयप्रकाश को मैदान में उतारा गया है। हिसार से कांग्रेस का टिकट ने मिलने पर चंद्रमोहन का दर्द छलका। उन्होंने एक्स पर लिखा कि कोशिश आखिरी सांस तक करनी चाहिए, मंजिल मिले या तर्जुबा दोनों ही नायाब हैं।
 

चंद्रमोहन ने एक्स पर डाले अपने पाेस्टर में चौधरी भजनलाल, सोनिया गांधी, खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी तथा कुमारी सैलजा का फोटो लगाया है। इस पोस्टर से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान का फोटो गायब है।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Content Writer

Manisha rana