सैलजा के कंधे पर बंदूक रख चंद्र शेखर ने कांग्रेस हाईकमान पर साधा निशाना, कहा- वरिष्ठ नेत्री के अपमान पर चुप्पी क्यों

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2024 - 08:59 PM (IST)

सिरसा(सतनाम सिंह): हरियाणा कांग्रेस की खेमेबाजी जग जाहिर है, लेकिन चुनावों के दौरान कुमारी सैलजा की नाराजगी सत्ता के सपने संजोए कांग्रेस पार्टी के लिए भारी पड़ सकती है। वहीं कुमारी सैलजा की नाराजगी को लेकर विपक्षी दल भी कांग्रेस पर हमलावर हैं। इस बीच भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर रावण ने कुमारी सैलजा को लेकर बड़ा बयान दिया है। चंद्रशेखर आजाद आज सिरसा जिले के रानियां व डबवाली विधानसभा में चौधरी रणजीत सिंह व दिग्विजय चौटाला के लिए वोटों की अपील करने पहुंचे थे।

नगीना सांसद चंद्र शेखर ने कहा कि दलित नेता कुमारी सैलजा का कांग्रेस पार्टी में अपमान हो रहा है। इसीलिए सैलजा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार से दूरी बनाई है। उन्होंने यह कांग्रेस द्वारा करवाया जा रहा है, कांग्रेस नेताओं ने ही उनका अपमान कर दूरी बनवाई हुई है। उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा की हरियाणा से दूरी उनकी पार्टी को ही नुकसान पहुंचाएगा। जो पार्टी नेता का सम्मान नहीं कर सकता है, वह समाज के लोगों का कैसे सम्मान करेगा। 

वहीं भीम आर्मी चीफ व आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष ने कुमारी सैलजा की नाराजगी के मसले को लेकर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने पार्टी की वरिष्ठ नेत्री के अपमान पर कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व कैसे चुप्पी साध सकता है। साथ ही चंद्र शेखर ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाने का सपना देख रही है और महिलाओं का अपमान कर रहे हैं।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static