मुख्यमंत्री खट्टर के ध्वजारोहण कार्यक्रम में बदलाव, अब यहां फहराएंगे तिरंगा

punjabkesari.in Monday, Jan 25, 2021 - 01:48 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। वह अब पंचकूला में झंडा फहराएंगे, जबकि उनकी जगह पानीपत में चीफ सेक्रेटरी तिरंगा फहराएंगे। सीआइडी की रिपोर्ट के मुताबिक पानीपत में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कुछ किसान संगठन खलल डाल सकते हैं, जिसको देखते हुए अब गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल पानीपत में तिरंगा नहीं फहराएंगे।

बता दें कि पंचकूला में पहले राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य द्वारा गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया जाना था, लेकिन बीते कल उनके इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। वह राजभवन में तिरंगा फहराएंगे, जबकि उनकी जगह अब पंचकूला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि होंगे।

गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम को लेकर पंचकूला में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। किसान आंदोलन को देखते हुए यहां भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं अन्य जिलों से भी पुलिसकर्मी व सीआईडी विभाग के कर्मचारी बुलाए गए हैं। सोमवार को हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने परेड ग्राउंड सेक्टर 5 का दौरा। उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static