राहुल की ताजपोशी के बाद होगा हरियाणा कांग्रेस में बदलाव: अशोक

12/1/2017 7:56:28 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज): शुक्रवार को रोहतक में कांग्रेस द्वारा सुशासन लाओ-प्रदेश बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के साथ कांग्रेस नेत्री किरण चौधरी ने शिरकत की। कार्यक्रम में दोनों ही नेताओं भाजपा सरकार पर निशाना साधा वहीं अशोक तंवर ने हरियाणा कांग्रेस के मुखिया के बदले जाने के इशारे किए। उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा का नाम लिए बगैर कहा कि उन्हें हटाना केवल राहुल गांधी व सोनिया गांधी को है। अशोक ने बताया कि, राहुल गांधी की ताजपोशी के बाद हरियाणा कांग्रेस में भी बदलाव आएगा।



प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने अपने संबोधन में कहा कि, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ताजपोशी के बाद पूरे प्रदेश में संगठन में बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा फूट डालो राजनीति करो की नीति पर काम कर रही है, और अब भाजपा सरकार गाय, गीता व धर्म के नाम पर लोगों की भावनाओं से खेल रही है। प्रदेश कांग्रेस पार्टी की कमान भूपेंद्र हुड्डा से वापस लिए जाने की अफवाहों पर उनका कहना है कि, किसी के कहने से उन्हें हटाने का फैसला नहीं हो सकता। यह कांग्रेस पार्टी के आला नेताओं के हाथ में है। पार्टी में रहकर बयानों पर संयम रखना चाहिए।



वहीं किरण चैधरी ने कहा कि आज प्रदेश के हालात किसी से छिपे नहीं है, प्रदेश में न ही किसान खुश हैं और न ही मजदूर। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश के साढ़े तीन साल खराब किए है, जिसका जवाब देने के लिए जनता तैयार है और अब विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह से जुमलों की सरकार है।