हरियाणा प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, दो जिलों में जमकर बरसे ओले

3/5/2020 10:09:17 AM

रोहतक (मैनपाल) : हरियाणा में बुधवार शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। शाम 4 बजे रोहतक, सिरसा, महेंद्रगढ़, हिसार में बादल छा गए। इसके बाद रोहतक व भिवानी में जमकर ओले बरसे। इसके साथ-साथ हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत करनाल में बारिश हुई है।

रोहतक में देररात्रि तक करीब 5 एम.एम. तक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पांच व छह मार्च को प्रदेश के काफी इलाकों में बरसात होने की संभावना है। ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों व सब्जी की फसलों को काफी नुक्सान पहुंचा है। 

Isha