रैली में बोले हुड्‌डा - दादरी की मेरी दादी, इसलिए यहां से मेरा खून का रिश्ता है, ईडी को लेकर दिया ये जवाब

2/9/2024 6:12:04 PM

चरखी दादरी(पुनीत): हरियाणा के पर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने ईडी द्वारा की गई पूछताछ को लेकर कहा कि ईडी अपना काम कर रही है और गलत नहीं किया तो क्यों डरें। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, हमें न्याय मिलेगा।  विकास की बजाओए जनता को परेशान करने के लिए गठबंधन सरकार से हर वर्ग का विश्वास उठ चुका है। अब आने वाला समय कांग्रेस का है और हरियाणा में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा ने दादरी की नई अनाजमंडी में आयोजित जन आक्रोश रैली में बतौर मुख्यातिथि संबोधित किया और रैली के बाद मीडिया से बातचीत की। रैली में अपने संबोधन में गठबंधन सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने  कहा कि हरियाणा को 10 साल पीछे धकेलने में गठबंधन सरकार ने अहम भूमिका निभाई है। जो हरियाणा बनने पर आर्थिक रूप से कमजोर कहते थे, वहीं कांग्रेस की सरकार ने हरियाणा को नंबर वन बनाया था। इसकी शुरूआत स्व. बंसीलाल ने अपने कार्यकाल में हरियाणा को विकास का रूप देने से की थी। 

बंसीलाल से प्रेरणा लेकर हमने उनके सपनों को पूरा किया और अपने 10 साल के कार्यकाल में दादरी के साथ पूरे हरियाणा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। कहा कि हरियाणा विकास से पिछड़ रहा है इस बात की टीस मन में है। अब जनता के सहयोग से कांग्रेस की सरकार बनाकर दोबारा से हरियाणा को विकास की पटरी पर लाएंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि एमएसपी को लेकर कांग्रेस ने नीति बनाई थी, भाजपा ने सबको बर्बाद करने में अहम भूमिका निभाई है। 

आमदनी दोगुनी करने की बजाये लागत दोगुनी कर किसानों की कमर तोड़ी है इसिलए फिर से किसान आंदोलन की राह पर हैं। 2005 में हरियाणा की हालत खराब थी, सत्ता संभालते ही दो महीनों में अपराध को खत्म किया। अब हरियाणा में कांग्रेस सरकार की ओर आगे बढ़ रही है, जनता का समर्थन पूरी तरह कांग्रेस के साथ है।   

Content Writer

Isha