बबली और किसानों के बीच टकराव का मामला भड़का, गुरनाम चढूनी ने किए कई बड़े ऐलान

6/2/2021 6:22:40 PM

टोहाना (सुशील): टोहाना के विधायक देवेंद्र सिंह बबली और किसानों के बीच कल हुए विवाद को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। किसान नेता गुरनाम सिंह ने बताया कि अगर विधायक देवेंद्र सिंह बबली 7 जून तक माफी नहीं मांगते और पुलिस उनके खिलाफ धारा 307 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज नहीं करती तो 7 जून को किसान हरियाणा के सभी थानों का घेराव करेंगे। पूरे प्रदेश में 2 घंटे के लिए सभी थानों का घेराव किया जाएगा। 



उन्होंने कहा कि उसके बाद भी अगर प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं की जाती तो 10 और 11 जून को किसान देवेंद्र सिंह बबली की टोहाना के हर गांव में शव यात्रा निकालेंगे। जिसका समापन बबली के गांव में होगा। चढूनी ने कहा कि अगर फिर भी प्रशासन नहीं मानता तो आगामी रणनीति की घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी। गुरनाम सिंह के द्वारा पंचायतों से भी आग्रह किया गया कि अगर प्रशासन 11 जून तक किसानों की बात नहीं मानता तो विधायक देवेंद्र सिंह बबली का सामाजिक बहिष्कार किया जाए।

Content Writer

vinod kumar