प्रदेश की राजनीति में एक और फ्रंट का हुआ उदय, चौधरी निर्मल सिंह ने बनाया हरियाणा डैमोक्रेटिक फ्रंट

11/26/2019 11:08:36 AM

यमुनानगर (त्यागी): हरियाणा की राजनीति में सोमवार को एक और राजनीति मंच का उदय हुआ। जिमखाना क्लब में कांग्रेस के निष्कासित नेता व पूर्व मंत्री चौधरी निर्मल सिंह ने उपेक्षित कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं व हरियाणा का हित चाहने वाले नागरिकों के साथ मिलकर हरियाणा डैमोक्रेटिक फ्रंट बनाने की घोषणा की। फं्रट के पंजीकरण के लिए उन्होंने चुनाव आयोग में आवेदन किया है। पंजीकरण होने के साथ ही उन्हें चुनाव चिन्ह व झंडे के बारे में भी जानकारी मिल जाएगी। 

इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस नेता हिम्मत सिंह व नरेन्द्र त्यागी तथा अन्य उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि उनके साथ कई बड़े अपेक्षित नेता सम्पर्क में हैं। धीरे-धीरे सभी लोग जुड़ेंगे और वे जल्द ही अम्बाला में बड़ी रैली करेंगे व उसके बाद अगले वर्ष कुरुक्षेत्र में एक बड़ी रैली करेंगे। निर्मल सिंह ने कहा कि कांग्रेस में विधानसभा चुनाव को लेकर टिकटों के बंटवारे में भी बड़ी धांधली हुई है। यदि कांग्रेस उन्हें सही समय पर टिकट देती तो वे अब तक 5वीं बार के विधायक होते और कोई ताकत उन्हें हरा नहीं सकती थी। 

Isha