चौटाला का भाजपा पर तंज- विधानसभा में मुख्यमंत्री से सुनेंगे गायत्री मंत्र

2/24/2018 5:04:16 PM

फरीदाबाद(देवेन्द्र कौशिक): यह इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला का कहना है, 'मैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से विधानसभा में गायत्री मंत्र को सुनाने के लिए कहूंगा देखते हैं कि वह गायत्री मंत्र का उच्चारण सही रूप में कर भी पाते हैं या नहीं?' अभय चौटाला फरीदाबाद की सब्जी मंडी में किसानों के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उन्होंने स्कूलों में गायत्री मंत्र की अनिवार्यता के विषय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा पर निशाना साधा।

शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा द्वारा स्कूलों में प्रार्थना के समय गायत्री मंत्र को शामिल करने की बात के बारे में पूछा गया। जिसपर उन्होंने साफ तौर पर कहा यह सब ध्यान भटकाने की कोशिश हैं।

उन्होंने कहा, 'रामविलास शर्मा को नए-नए गायत्री और सरस्वती जैसे मुद्दों को उठाने के बजाए प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के उपाय करने चाहिए।'

गायत्री मंत्र की अनिवार्यत पर मुख्यमंत्री के समर्थन पर उन्होंने कहा, 'मैं मुख्यमंत्री से विधानसभा सत्र के दौरान गायत्री मंत्र का सही उच्चारण सुनाने की कहूंगा, देखते हैं कि वह गायत्री मंत्र का उच्चारण सही रूप में कर भी पाते हैं या नहीं?'