चाहे मुझे जेल तोड़ कर आना हों तो भी आऊंगा: चौटाला

10/22/2017 8:08:26 PM

टोहाना(सुशील सिंगला): इनैलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने अपने प्रदेश के दौरा अभियान के दौरान टोहाना में पार्टी कार्याकर्ताओं की बैठक ली। पुरानी कई बातों को प्रकाश में लाते हुए चौटाला ने कार्यकताओं का उत्साह बढाया। जेपी आन्दोलन की याद भी दिलाई, साथ में ताऊ देवी लाल के संघर्ष की याद दिलवाई।

उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस की चाल के तहत उन्हें जेल की सजा हुई है। अगामी विधान सभा चुनाव में इनेलो की सरकार बनना तय है। सरकार आने पर एैसी नीतियां बनाऊंगा जिसे कोई बदल नहीं सकेगा। आगामी विधान सभा चुनाव के समय में आप के बीच में मौजूद रहूंगा, चाहे मुझे जेल ही क्यों न तोड़ कर आना हो। मेरी गैर मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने इनेलो को मजबूत किया है। पहले जनता कांग्रेस से खफा थी और आज भाजपा ने सभी वर्गों को दु:खी कर दिया है।

ओमप्रकाश चौटाला का कहना है कि, पंजाब के गुरदासपुर संसदीय सीट पर जो हाल भाजपा हुआ है, वही हाल लोक सभा चुनाव में पूरे देश में होगा। गुरदासपुर में भाजपा से दु:खी होने पर सुनील जाखड़ को जीत मिली है। इनेलो ने प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू किया हुआ है। कार्यकर्ता जनता के बीच में जाएं और चौ. देवीलाल की नीतियों के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ कर पार्टी मजबूत बनाएं।