राशन डिपो पर पहुंचा सस्ता प्याज, 31 रुपए किलो के हिसाब से बिक्री शुरू

9/29/2019 9:37:07 AM

सोनीपत: बाजार में प्याज की बढ़ी कीमतों से आम आदमी को राहत देने के लिए खाद्य एवं आपूॢत विभाग द्वारा राशन डिपो पर प्याज की सप्लाई शुरू कर दी है। शनिवार को शहर के अधिकतर राशन डिपो पर बी.पी.एल. और ए.पी.एल. कार्ड धारकों को सस्ते दामों पर प्याज बेचना भी शुरू कर दिया है जिसके बाद शहर वासियों ने राहत की सांस ली है। 

दरअसल, मौजूदा समय में प्याज की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। सब्जी मंडी में प्याज 60 से 70 रुपए किलो बिक रहा है। वहीं बाहर इसकी कीमत 80 रुपए प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। कमाल की बात तो यह है कि मौजूदा समय में प्याज के दाम सेब से भी अधिक हो गए हैं। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्याज के बढ़े मूल्यों की वजह से लोगों की रसोई का बजट भी गड़बड़ाने लगा है। ऐसे में राशन डिपो पर सस्ते दामों पर प्याज मिलने से आम आदमी को राहत मिल सकती है। 

Isha