स्कूल नवीनीकरण करने का झांसा देकर ठगे 60 लाख रुपए, 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

1/4/2024 3:27:42 PM

जींद: शहर थाना नरवाना पुलिस ने नरवाना में स्कूल नवीनीकरण करने तथा निर्माण क निर्धारित समय में पूरा करने का झांसा देकर 60 लाख रुपये हड़प लिए। इस आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ बुधवार को धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।  
 
मॉडल टाउन नरवाना निवासी दीवान बाल कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कैनाल रोड देवी प्रस्नना चेरिटेबल ट्रस्ट के तहत स्कूल का निर्माण कर रहा है। स्कूल के नवीनीकरण तथा इमारत निर्माण का जिम्मा अमित साहनी ने खुद लिया था। उसने आश्वासन दिया था कि वह कार्य को तय समय में पूरा कर देगा। जिस लिए 60 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए गए।

अब स्कूल का नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। दीवान बाल कृष्ण ने आरोप लगाया कि अमित साहनी ने कुछ लोगों के साथ मिल कर 60 लाख रुपये की राशि को हड़प लिया है। शहर थाना नरवाना पुलिस ने दीवान बाल कृष्ण की शिकायत पर अमित साहनी, मोतीलाल तथा एक अन्य महिला के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Content Writer

Isha